उरई । गत 23 सितंबर को कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांशीखेड़ा में  बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को जूतों की माला पहनाए जाने से भड़के वबाल की आँच अभी तक ठंडी नहीं हो पा रही है । रविवार को माधौगढ़ में दोहरे महासंघ ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन इस सिलसिले में उप जिलाधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में जूते की माला पहनाने वाले अराजक तत्वों के साथ कालपी के पुलिस अधिकारियों की सांठगांठ का आरोप लगाया गया है ।

अखिल भारतीय दोहरे महासंघ के अध्यक्ष मान सिंह दोहरे ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर संविधान निर्माता थे  । उनकी प्रतिमा पर रात में गुपचुप जूतों की माला पहनाने वाले कायरों पर देशद्रोह का मुक़दमा  कायम होना चाहिये था लेकिन कालपी के पुलिस अधिकारियों की कारवाई में उनके प्रति सॉफ्टकार्नर झलका । इतना ही नहीं बाबा साहेब के प्रति में आदर में उनके मन में ज़ो खोट था उसी के चलते उन्होने जूते पहने हुए मूर्ति स्थल पर चढ़ने की हिमाकत की । उन्होने कालपी के सी ओ सुबोध कुमार गौतम और प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के निलंबन की माँग ताकि अन्य अधिकारी संविधान  निर्माता की गरिमा से खिलवाड़ का साहस भविष्य में न कर सकें । साथ ही आंबेडकर प्रतिमा और पार्कों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की भी माँग की । जंग बहादुर , मनीष चौधरी , सुनील कुमार आदि भी ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे ।

 

Leave a comment