उरई । रंजिश के कारण रिश्तेदारों ने ही युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है ।
घटना कालपी कस्बे की है जहाँ कर्बला में गोली चलने से सनसनी फैल गई । घटना में महमूदपुरा निवासी अज़मत घायल हुआ है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हालत चिंताजन होने के कारण रेफर कर दिया गया है । अज़मत के परिजनों ने गोली मारने में रईस , छुन्ना , अच्छे और सद्दाम के नाम लिए हैं । घायल और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं । उधर कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि मुक़दमा लिखने के लिए घायल पक्ष की तहरीर की प्रतीक्षा की जा रही है ।






Leave a comment