उरई । मुहम्मदाबाद मे देर रात तक पूरे गाँव में गश्त के बाद  ताजिये  लगभग सुबह सैकड़ों अकीदतमंदों की मौजूदगी में करबला के मैदान में सुपुर्दे खाक कर दिये गए । इस दौरान माहौल गमगीन रहा । जिस समय ताजिये दफन किए जा रहे थे लोगों की आँखे नम थीं ।

इसके पहले इमामबाड़े में दोनों अखाड़ों के ताजिये लाये गए जहाँ से दलित बस्ती , जामा मस्जिद मैदान और प्रायमरी स्कूल के सामने मुकाम कर अखाड़े खेले गए । बाद में तलैया वाली मस्जिद में फातिहा पढ़े जाने के बाद ताजिये कर्बला पहुँचे । अकीदतमंद इस बार बदइंतजामी को ले कर प्रशासन से काफी खफा नजर आ रहे थे । न तो वायदे के मुताबिक ताजिये के रूट पर सफाई हुई और न ही जिन 4 बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी घोषित हुई थी , वे कहीं दिखे । अलबत्ता डकोर के कोतवाल रामराजा शुक्ल ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा की निगहबानी की । उन्होने एहतियातन पूरे रास्ते की वीडियोग्राफी कराई ।

Leave a comment