उरई । बालक को घर के कमरे में फाँसी पर झूलता देखने के बाद माँ बाप का कलेजा फट गया । सूचना पा कर पहुँची पुलिस ने अपने सामने लाश नीचे उतरवा कर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी ।
कदौरा थाने के कुसमरा वावनी गाँव में हुई हृदय विदारक घटना में धर्मदास ने अपने पुत्र कुलदीप ( 15 वर्ष ) किसी बात पर सुबह डांट दिया था । उन्हे मालूम नहीं था कि इतनी मामूली डांट को कुलदीप इस कदर दिल पर ले लेगा । दोपहर में जब उनकी पत्नी ने अपने कलेजे के टुकड़े को फाँसी पर झूलते देखा तो उनकी चीख निकाल गई और सदमे की वजह से वे पछाड़ खा कर जमीन पर गिर पड़ीं । घटना की खबर फैलते ही पूरा गाँव उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो गया । सभी बालक के माँ बाप को दिलासा दे रहे थे लेकिन उनका विलाप थमने का नाम नहीं ले रहा था ।






Leave a comment