उरई । शोहदे ने रात में विवाहिता को उसके घर में दबोच लिया और रेप की कोशिश की लेकिन महिला के कड़े प्रतिरोध की वजह से वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका और धमकी देता हुआ भाग निकला ।
कदौरा थाना क्षेत्र के उकरुवा गाँव में रात 1 बजे महिला के पेट में मरोड़ हुई । वह जिस घर में रहती है उसमें शौचालय नहीं है । उसका एक और घर उसके खेत के पास है जिसमें शौचालय है । महिला इसलिये उस घर में चली गई । पीछे –पीछे रक्षपाल भी पहुँच गया ।
महिला भाँप पाती इसके पहले रक्षपाल ने पीछे से आ कर उसका मुँह बंद कर लिया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा लेकिन महिला उससे गुत्थमगुत्था हो गई और मुँह छुड़ा कर चिल्लाने लगी जिससे आरोपी के हौंसले पस्त हो गए । वह धमकी देता हुआ भाग निकला ।
रक्षपाल हमीरपुर जनपद के बंधुर गाँव का निवासी है । उकरुवा में उसकी ससुराल है लेकिन पिछले 10 वर्षों से वह उकरुवा में ही रह रहा है । उसके ख़िलाफ़ हत्या और अपहरण की धाराओं के मुक़दमे भी दर्ज हैं । महिला ने उसके खिलाफ़ कदौरा थाने में तहरीर दे दी है । पुलिस का कहना है कि आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी ।







Leave a comment