उरई। जोल्हूपुर हमीरपुर हाईवे पर वृदधा को बचाने के प्रयास में बुलेरों पलट कर खाई में चली जाने से वृदधा सहित कई लोग घायल हो गए । बुलेरों की चपेट में आई वृदधा की हालत नाजुक बताई गई है ।
यह हादसा पंडौरा के पास उस समय हुआ जब सावित्री देवी ( 65 वर्ष ) पत्नी राम शरण अचानक सड़क पर आ गयीं और उन्हे बचाते बचाते बुलेरों पलट कर खाई में चली गई । बुलेरों में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे । सावित्री देवी को गंभीर हालत के कारण भर्ती कर लिया गया है जबकि बुलेरों की घायल सवारियों में घनश्याम , प्रमोद , राधेलाल , विनीता ,सुखरानी , रजनी , सज्जन निषाद , राकेश व रूप सिंह को प्रारम्भिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।







Leave a comment