कालपी-उरई। कोतवाली कालपी के परिसर में क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम की अध्यक्षता में कालपी एवं कदौरा थानों की अपराध समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर अपराधों के नियंत्रण करने तथा दीपावली पर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया। उधर कदौरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टरों की बैठक ली।
कदौरा थाने में 23 मुकदमों की विवेचनाएं लंबित चल रही है। क्षेत्राधिकारी ने बारी-बारी से सब इंस्पेक्टरों के पास मुकदमों की विवेचना की समीक्षा की। दूसरे चरण में कालपी कोतवाली के थानेदारों की बैठक आहूत की गई। कालपी कोतवाली में लंबित 42 मुकदमों के विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए क्षेत्राधिकारी गौतम ने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का गतिशीलता से निस्तारण करके अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। शासकीय कार्यों में हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। वही मुख्यमंत्री एवं शासन से संदर्भित प्रार्थना पत्रों के समाधान करने का जायजा लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाए। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह,सर्बेस सिंह, ज्ञान भारती चैकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह, मोहम्मद सलमान, जगत नारायण यादव, शीतला शरण मिश्रा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






Leave a comment