कालपी-उरई। निकाय चुनाव के संवेदनशील बूथों का बुधवार को उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र तथा सीओ सुबोध गौतम ने घूमकर निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लिया।
मालूम हो कि नगर पालिका परिषद कालपी का चुनाव पांच दिसम्बर से पहले संपन्न कराया जाना है। इसी को लेकर प्रशासन तैयारियां करने में जुटा है। एसडीएम तथा सीओ ने मिश्रित आबादी के एमएसवी इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, परिषदीय विद्यालय, ठक्कर बाबा इंटर कालेज, नगर पालिका आदि केन्द्रों का निरीक्षण किया। मालूम हो कि बीते चुनाव को मद्देनजर रखकर प्रत्येक संवेदनशील मतदान केन्द्र पर प्रशासन गंभीरता से जुटा है।

Leave a comment

Recent posts