कालपी-उरई। यमुना तट पर स्थित राधा माधव घाट पर किलाघाट कालपी में 21 अक्टूबर को शाम छह बजे यमुना मइया की महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस भव्य एवं मंगलमय आरती का शुभारंभ कालपी विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन एवं एसडीएम सतीश चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम करेगे। इस शुभ अवसर पर उपस्थित माताएं बहने तथा नागरिकगण भी दीपदान करके यमुना मइया से शुभ आशीर्वाद प्राप्त करेगे। शहर कालपी की सामाजिक संस्था नमो बाके क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली महाआरती का यह अदभुद कार्यक्रम का यह 9 वां वर्ष है।
संस्था के अध्यक्ष लालजी धवन, कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र गौतम तथा कार्यक्रम व्यवस्थापक नरेन्द्र कुमार तिवारी ने यहां जारी विज्ञप्ति में संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया किया कि महाआरती के तत्काल बाद ठीक साढे छह बजे काव्य संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस विशाल कवि सम्मेलन में प्रदेश स्तर से सुप्रसिद्ध कवि एवं कवियत्रियां पधारकर सुंदर गीतों से मां यमुना का आशीर्वाद लेगे तथा उपस्थित जनसमुदाय का भरपूर मनोरंजन करेगे। संस्था ने सभी नागरिकों को माताओं, बहिनों से इस भव्य एवं सुंदर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Leave a comment

Recent posts