जालौन-उरई। हर्षदान के तत्वाधान में 20 अक्टूबर 2017 दिन शुक्रवार की सुबह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें नगर के गणमान्य, प्रशासनिक व पुलिस विभाग के लोग सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक गोस्वामी, विश्वजीत गुर्जर, रत्नेश चतुर्वेदी जावाज रूलमानी, गौरव पटेल, हरेंद्र गुर्जर ने सयुक्त रूप से बताया कि हर्षदान एक समाजिक युवाओं की संस्था द्वारा 20 अक्टूबर 2017 दिन शुक्रवार को बडी माता मंदिर परिसर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें स्थान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, समाजसेवी तथा नगर के गणमान्य लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ बडी माता मंदिर से प्रारम्भ होगा तथा इसका समाधान झंडा चैराहा पर होगा। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा नगर को साफ सुथरा बनाना है। आयोजको ने लोगो से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर जेद सिद्दकी, अश्वनी दीक्षित, आदित्य बादल, अभिमन्यु पाटकार, कपिल निरंजन आदि युवा उपस्थित थे।

Leave a comment