कोंच-उरई । घर में बने मंदिर की सफाई धुलाई करते एक युवक को बिजली के करंट का जोरदार झटका लगा जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिये उसे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी गनेश प्रसाद परिहार का बेटा पुष्पेन्द्र आज सुबह घर में बने मंदिर की साफ सफाई कर रहा था। जब वह मंदिर की दीवारें धो रहा था तभी करंट का जोरदार झटका लगने से बुरी तरह झुलस गया।

Leave a comment