कोंच-उरई । बीती रात कांशीराम कॉलोनी में एक घर के बाहर टोटका किये जाने के अंदेशे में दो पक्षों की महिलायें आपस में भिड़ गईं। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सितारा पत्नी कल्लू उर्फ रमजानी निवासी आराजीलेन हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी का आरोप है कि रात में जब वह घर के छज्जे पर थी तभी उसने देखा कि बाई मंसूरी पत्नी रहमत निवासी जवाहर नगर कोंच हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी ने उसके घर के बाहर टोटका कर रही है। उसने जब रोका तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गई। बहरहाल, इस फसाद में सितारा और बाई के अलावा दो अन्य महिलायें रूबी पत्नी लाला तथा गुलप्सा पत्नी कल्लू कोतवाली लाईं गईं हैं, चारों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

Leave a comment