उरई।  शनिवार को माधौगढ़ में रुद्रपुरा के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से घायल तीन बाइक सवारों  में एक की मौत हो गई है ।

उक्त हादसे में रुद्रपुरा निवासी तेज सिंह व लक्ष्मण और सिलऊआ निवासी राजेन्द्र सिंह को घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से बाद में तेज सिंह को रेफर कर दिया गया था । इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय से रास्ते में उनकी मौत हो गई ।

Leave a comment