जालौन,-उरई । बहुजन समाज पार्टी के नगर पालिका परिषद जालौन से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमकुमार गुप्ता के जनसमर्थन में सैकड़ों बसपा नेताओं एंव कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला कछोरन, तोपखाना, नरोभास्कर, चुर्खीवाल, बैठगंज, चोधरयान आदि वार्डो में वोट मांगे। बाद में वार्ड सभासद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर जोन कोआर्डीनेटर ब्रजेश जाटव एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा ने किया।

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोन कोआर्डीनेटर ब्रजेश जाटव ने कहा कि हाथी पर मोहर लगाकर पे्रमकुमार गुप्ता को जिताकर जालौन नगर का चेयरमैन बनाना है तभी जालौन नगर का विकास हो सकेगा। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि दलित, पिछड़े एवं मुस्लिम समाज को एकजुट होकर अपना हक पाने के लिए संघर्ष का वक्त आ गया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, विधान सभा महासचिव ब्रजमोहन कुशवाहा,जगदीश अंबेडकर, अशरफ अली एड, हाजी ईशा मास्टर, रामप्रकाश प्रजापति, डा. रमेश दोहरे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment