
उरई। समजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद उरई अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन ननकू भइया ने आज सैकड़ो समर्थको के साथ नगर भ्रमण कर वोट मांगते हुए प्रचार प्रसार किया। सुबह सात बजे वार्ड नम्बर 17 मुहल्ला बघौरा मे भ्रमण के दौरान व्यापक जन समर्थन देखने को मिला। एक और जहां सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन को घर-घर से लोगों ने निकल कर तिलक लगाकर और फूलमालाओं से लाद दिया और भारी बहुमतों से जिताने का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क के दौरान ज्ञानेन्द्र सिंह निरंजन को उनके पिता सुरेश निरंजन भइया जी की स्वच्छ और शालीन नेता की छवि का जबरदस्त फायदा मिल रहा है जिससे ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन जंहा भी जनसंपर्क के लिये जाते है लोगो का हूजूम लग जाता है। समाजवादी पार्टी को मिल रहे इस अपार जन समर्थन से उत्साहित होकर प्रांतीय कार्यालय से आये प्रभारी शिवमूर्ति सिंह राणा ने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं से जीजान लगाकर चुनाव जिताने की अपील की और संगठन की हर इकाई को कसते हुऐ कहा नगर पालिका उरई की सीट पर राष्ट्रीय नेतृत्व की भी नजर है इसलिये यह सीट बुंदेलखंड में अति महत्वपूर्ण हो जाती है। जनसम्पर्क मे शिवमूर्ति सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी, पूर्व विधायक दयाशंकर, कप्तान सिंह राजपूत, शिवराम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, महेंद्र कठेरिया, मोइद्दीन मिर्जा, राजीव शर्मा, महेंद्र परिहार, धीरू बबीना, महेश सिंह परिहार, अतर सिंह राठौर, रामरतन प्रजापति, तेजप्रताप यादव, मानसिंह यादव, सोमेंद्र निरंजन, संजीव निरंजन, सुरेंद्र मौखरी, आनंद ठाकुर, अविनाश दुबे, नवाब सिंह यादव, आमीन खान, जमालुद्दीन पप्पू, जिला पंचायत दीपराज गुर्जर, सीताराम याज्ञिक, सज्जन खान, जितेंद्र पाल, धीरेन्द्र अग्रवाल, संदीप यादव, रामलाल विश्वकर्मा, राधेलाल गुप्ता, सिद्धार्थ यादव, ठाकुर प्रसाद, रामबाबू निषाद, जितेंद्र फौजी, मनोज राठौर, रामरतन प्रजापति, महेश विश्वकर्मा रामसेवक भाटिया, लाखनसिंह कुशवाहा, जीवन बाल्मीकि, तेजप्रताप यादव दीपू यादव, चुन्ना हुसैन, हबीब खां आदि सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।





Leave a comment