उरई। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा के समर्थन में सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने लहरियापुरवा, ईदगाह के पास जनसंपर्क किया और नगर के सर्वांगीण विकास के नाम पर लोगों से वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान अनिल बहुगुणा का जगह-जगह तिलक लगाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। मौके पर मौजूद हजारों की संख्या में समर्थकों ने बहुगूणा के समर्थन में नारे लगाए।

विदित हो कि अनिल बहुगुण जिन्होंने 40 वर्षो तक भाजपा की नीतियों पर कार्य करके संगठन को मजबूत किया लेकिन कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा उनका टिकट कटवा दिया गया था जिससे सर्वसमाज खासा आहत हुआ और सभी समाज के लोगों ने बहुुगुणा को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप उतरने के लिए कहा। सर्वसमाज के लोगों का प्यार और स्नेह देखा तथा पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने तथा नगर को साफ और स्वच्छ बनाये जाने के मुद्दे पर बहुगुणा ने चुनावी समर में निर्दलीय ताल ठोकी। बहुगुणा के मैदान में उतरने का सर्वसमाज ने दिल से स्वागत किया। जनसंपर्क के पहले दिन से ही बहुगुणा के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग का जनसैलाब जुड़ गया। अनिल बहुगुणा का बैलेट पेपर में 12 वें नंबर पर नाम दिया गया है और चुनाव चिन्ह हथौड़ी मिला है। बहुगुणा ने ईदगाह के पीछे लहरियापुरवा, कोंच स्टैंड, एसआर स्कूल के पास व्यापक जनसंपर्क किया और साफ स्वच्छ छवि के नेता अनिल बहुगुणा के लिए समर्थकों ने वोट मांगे। इस मौके पर डा. दिलीप सेठ, मुन्नी चुर्खी, कपिल देव, रामकुमार कंथरिया, कृष्ण कुमार, सुनील गुप्ता, अशोक चैधरी, जयदेव सिंह, अनिल सिंह यादव, सरस श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेय, शीलू सोनी, राहुल राजपूत, विनय पांडेय, विवेक वर्मा, सौरभ ठाकुर, प्रहलाद, अनूत प्रजापति, गोलू प्रजापति आदि हजारों की संख्या में शामिल रहे।

Leave a Reply