पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड के दौरान दिखाया कौशल, एसपी ने श्वान और परिचालक को 100-100 रुपये देकर किया पुरस्कृत

उरई (जालौन)। पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान जालौन पुलिस के ट्रैकर श्वान ने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। अभ्यास के लिए छिपाए गए रूमाल को श्वान ने कुछ ही समय में खोज निकाला। उसके प्रदर्शन को देखकर परेड में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित हुए।

इस अभ्यास में श्वान परिचालक ने भी अपनी सूझबूझ और दक्षता का परिचय दिया। श्वान और परिचालक के सराहनीय प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक जालौन ने दोनों को 100-100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों के अनावरण में श्वान दस्ते की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। नियमित अभ्यास से श्वान की सूंघने की क्षमता और कार्यकुशलता को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply