शॉल भेंटकर किया सम्मान, बुजुर्गों के साथ बैठकर सुने भजन और जाना उनका हालचाल
उरई (जालौन)। धनतेरस के त्योहार पर जिलाधिकारी समीर की पत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ऋचा वर्मा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने वृद्धजनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया। बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत कर उनका आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान ऋचा वर्मा वृद्धजनों के बीच बैठीं और उनके साथ भजन सुने। उनके इस आत्मीय व्यवहार से वृद्धाश्रम का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया। उन्होंने बुजुर्गों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। धनतेरस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताने की इस पहल ने त्योहार के उल्लास को आत्मीयता और अपनत्व से भर दिया।






Leave a Reply