कोंच-उरई । आग से झुलसी एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मृतका के मायके बालों ने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी राजू प्रजापति पुत्र बालादीन ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसने अपनी बेटी खुशबू की शादी चंदुर्रा निवासी मंगलसिंह प्रजापति के बेटे दिनेश के साथ 12 फरवरी 2016 को सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से की थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रुपया लाने को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। इसी को लेकर आये दिन खुशबू की मारपीट की जाती थी जिससे तंग आकर 4/5 नवंबर की रात्रि खुशबू के ससुरालीजनों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था लेकिन अंतत: वह जिंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई।







Leave a comment