
कोंच-उरई । निकाय चुनाव में प्रत्याशी गड़बड़ न कर सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें इसके लिये प्रशासन में बैठे अधिकारियों ने अध्यक्ष और सभासद पदों पर चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक करके शासन प्रशासन की मंशा से उन्हें अवगत करा दिया है। एसडीएम सुरेश सोनी ने सभी प्रत्याशियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपेक्षा जताते हुये दो टूक कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और नियम विरुद्घ कार्य करने बालों से सख्ती के साथ निपटा जायेगा। सीओ रुक्मिणी वर्मा ने भी सभी को जता दिया है कि शांति और व्यवस्था की स्थिति से खिलवाड़ करने बालों से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निपटेगा।
बीती देर शाम यहां कोतवाली कोंच में एसडीएम सुरेश सोनी की अध्यक्षता और सीओ रुक्मिणी वर्मा की मौजूदगी में निकाय चुनाव में हिस्सेदारी करने बाले अध्यक्ष और सभासद पदों के प्रत्याशियों के साथ औपचारिक बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने प्रत्याशियों को बता दिया है कि निर्वाचन आयोग से मिली गाइड लाइन उनके लिये लक्ष्मण रेखा का कार्य करेगी। आयोग के जो भी दिशा निर्देश हैं उन्हीं का अनुपालन करने हुये अपना चुनाव लड़ें। वोटों को प्रभावित करने के लिये अवांछनीय हथकंडे कतई न अपनायें, सरकारी या अद्र्घ सरकारी भवनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के निमित्त बिल्कुल भी न करें। दारू मुर्गा के माध्यम से यदि कोई प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करता पाया जायेगा तो उसके खिलाफ न केवल कड़ी कार्यवाही की जायेगी बल्कि उसका चुनाव भी निरस्त किया जा सकता है। जो भ्ज्ञी प्रचार वाहन चलायें या अन्य किसी भी प्रकार का चुनाव संबंधी कार्य करें तो उसकी विधिवत् स्वीकृति प्रशासन से लें।
सीओ रुक्मिणी वर्मा ने भी कानून और व्यवस्था को लेकर अपना रुख साफ कर दिया, कहा कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे कानून और व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होती हो। उन्होंने जातीय या वर्गीय आधार पर किसी तरह की अफवाह फैला कर नगर का वातावरण बिषाक्त करने बालों को भी कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि ऐसी स्थितियां पैदा करने बालों के साथ किस तरह से निपटना है, यह प्रशासन अच्छी तरह जानता है। उन्होंने यह भी कहा कि बैसे प्रशासन सभी प्रत्याशियों का सहयोग करने के लिये तत्पर है और किसी को यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह प्रशासन के संज्ञान में जरूर लाये ताकि उसका समुचित निराकरण किया जा सके। इस दौरान कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसएसआई मनोजकुमार सिंह, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, वंदना वर्मा, प्रेमनारायण वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, डॉ. सरिता वर्मा, संतोष वर्मा, अवधविहारी बाल्मीकि, जितेन्द्र राय, अंजली, हरीमोहन रजक, संतराम रजक, अनिल वर्मा, पूनम वर्मा, ऋषि चौधरी, अनिल पटैरया, राघवेन्द्र तिवारी, इश्तियाक अंसारी, देवेन्द्र अग्रवाल, श्यामविहारी तीते, रवि गोयल, राहुलबाबू, सचिन शुक्ला, मृदुल दांतरे, महावीर यादव, विशाल गिरवासिया, अनिल यादव, रंजीत कुशवाहा, अभिषेक रिछारिया, सूर्यदीप सोनी, अमित यादव, देवीदयाल रावत, जितेन्द्र तिवारी, करुणानिधि शुक्ला, धर्मेन्द्र यादव, मनीष भदौरिया, आकाश अग्रवाल, नवीन कुशवाहा, रवि दीक्षित, अमित रावत, रामानंद कुशवाहा, छोटू टाइगर, असित कुशवाहा, रवि यादव, प्रशांत मिश्रा, सचिन शुक्ला, ब्रजेन्द्र ताम्रकार सहित सैकड़ा भर लोग मौजूद रहे।







Leave a comment