
कालपी-उरई । कालपी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन में राजनैतिक पार्टी, सपा, भाजपा, कांग्रेस तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी कोा हर हाल में जिताने हेतु तत्कालीन विधायक के अलावा तीन पूर्व विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर लगने से जहां उक्त चुनाव रोमांचक बनता जा रहा है। वहीं बसपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व सांसद के चुनावी समर में कूदने से चुनावी सरगर्मी तेजी पकड़ने लगी है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पति दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या फिर आम आदमी पार्टी के थिंकटैक नेता कुमार विश्वास का कालपी आने के भागीरथी प्रयास में जुट गए है।
विदित हो कि कालपी नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव जनपद जालौन में चुनाव के लिए कई चुनावों से चर्चित है और उक्त चुनाव अंत में हिन्दू मुस्लिम चुनावी रंगत में तब्दील होने से हमेशा रोमांचक मोड़ लेता रहा है। परन्तु इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित होने के कारण अध्यक्ष पद पर कोई मुस्लिम प्रत्याशी कालपी में मैदान में नही है। जिसके चलते उक्त चुनाव में हिन्दू मुस्लिम रंग देने वाले मायूस है। लेकिन नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद महत्वूपूर्ण होने के कारण इस पर की समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी श्रीमती कुसुमा देवी को जिताने हेतु पूर्व विधायक कालपी तथा शहर के जाने माने चिकित्सक डा. अरूण मेहरोत्रा ने चुनावी समर में कूदकर नगर में खलबली मचा दी है। क्योंकि नगर के कई हस्तियों से संबंध होने के कारण तथा शहर में इनका खासा जनाधार माने जाने के चर्चे है। इसके साथ तमाम लोग इनके काफिले में जुट गए है और नगर वासियों से सपा प्रत्याशी को जिताने की पुरजोर बकालत कर रहे है। प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा प्रत्याशी मीरा गौतम की चुनावी कमान विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन उने सुयोग्य पुत्र अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह जादौन तथा कालपी शहर के मोदी नाम से बहुचर्चित तथा पूर्व पाकिलाध्यक्ष पति नवीन गुप्ता अपने कई समर्थकों के साथ कमलफूल को जिताने की पुरजोर कोशिश कर रहे है।
कांग्रेस पार्टी से पाकिला अध्यक्ष पर हेतु अधिकृत प्रत्याशी गुडिया को जिताने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख महेबा तथा चर्चित समाजसेवी नेता सुरेन्द्र सिंह सरसेला, पूर्व विधायक उमाकांती सिंह दमखम से चुनावी समर में जुटे है और उक्त महत्वपूर्ण पद पर कांग्रेस प्रत्याशी जिताने की पुरजोर कोशिश में है। आजाद प्रत्याशी जिसे संयुक्त मोर्चा का नाम दिया जा रहा है सीमा जाटव के चुनावी महाभारत की वैतरणी पार कराने के लिए पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के साथ कालपी नगर के तमाम कांग्रेस नेताओं तथा बसपा के तमाम बागी नेताओं जिसमें रमन प्रकाश साधक आदि के साथ फैयाज अंसारी, लल्लन खान समेत तमाम लोगों जिसमें बार संघ कालपी अध्यक्ष रामकुमार तिवारी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है और सीमा जाटव का हैलीकाप्टर मुकाम तक पहुुंचाने की कोशिश की जा रही है।
आम आदमी पार्टी से अधिकृत कमला देवी के पति हरचरन ताहरपुरी जो जहां से निकलते है वहां सैंट की खुशबू महकाने लगती है ने इस संवाददाता को बताया कि कालपी पालिका पद पर झाडू को जिताने हेतु पार्टी मुखिया तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या फिर पार्टी के चर्चित नेता कुमार विश्वास का कार्यक्रम ले रहे है। जिसके संबंध में उनकी पार्टी नेताओं से वार्ता भी हो चुकी है। बसपा नेता जगजीवनराम की मां श्रीमती वैकुंठी देवी जो बसपा से प्रत्याशी है उनके कार्यालय का आज फुलपावर चैराहे के पास फीता काटकर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने उद्घाटन किया। उनके साथ जाने माने मुस्लिम नेता हाजी अनीस खां गुलौली, भी कालपी आए और वैंकुठी देवी को जिताने हेतु जमकर मेहनत की और जनता जनार्दन से अपील की है कि बसपा प्रत्याशी को विजयी बनाये जिससे नगर का समग्र विकास हो सके। इस महत्वपूर्ण पद को पाने के लिए अन्य प्रत्याशी जिनमें नीता कुमारी निशान जीप, मधुलिका वर्मा निशान सितारा, ममता देवी चुनाव चिन्ह रिक्शा, राजेश्वरी देवी केला पेड़, राजोदेवी लड़का लड़की चुनाव निशान से मैदान में है जबकि मंजूदेवी जिनका चुनाव निशान है इनके पति महेन्द्र गौतम जो समाजसेवा के लिए शहर में जाने जाते है उनके साथ भी कई समाजसेवी चुनाव में कूद पड़े है जिसके कारण कालपी का चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। पालिकाध्यक्ष कालपी का महत्वपूर्ण चुनाव भितरघातियों से अछूता नही है। भले ही कोई भी राजनैतिक दल एकता की दुहाई देता रहे जो शहर में चर्चा का विषय है। विदित हो कि शहर में मुस्लिम आबादी भी खासी है और आधिकांश प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहे भी मुस्लिम मतदाताओं पर टिकी है इसमें भाजपा भी अछूती नही है जिसका असर बड़े बाजार में देखने को लि सकता है। उक्त महत्वपूर्ण पर पाने हेतु दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठाएं दांव पर लगा दी ह। परन्तु चुनावी अंत अन्तत किस करबट बैठता है आगामी चुनाव के गर्भ में है।







Leave a comment