कोंच-उरई । बालिका शिक्षा केक्षेत्र में अग्रणी नाम एसटीके बालिका विद्यालय में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें नाटकों और अन्य विधाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कड़े प्रहार कर लोगों को जागरूक किया गया। पूर्व पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन की तारीफ करते हुये कहा कि जिस स्कूल में शैक्षिक गतिविधियों के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी रुचि ली जाती हो उस स्कूल की छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढने के लिये जमीन तैयार है। गायन प्रतियोगिता में अपनी अपनी टोलियों में दीक्षा त्रिपाठी और खुशबू ने बाजी मारते हुये पहली पायदान हासिल की।

एसटीके बालिका विद्यालय के खेलखूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ नगर पालिका की निवर्तमान चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी क्षेत्रीय संस्कृति से परिचित कराने की जिम्मेदारी शिक्षक वर्ग की है और वह कह सकती हैं कि इस दिशा में एसटीके स्कूल के प्रबंधन और प्रशासन के प्रयास श्लाघनीय हैं। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक विकास के साथ ही बौद्घिक विकास के भी संवाहक होते हैं। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक केबी सिंह, प्राचार्य नीलेश सिंह तथा अन्य स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन को लेकर संक्षिप्त में जानकारी दी। संचालन आलोक शर्मा ने किया तथा आभार नीलेशसिंह ने जताया। इस मौके पर डॉ. हरीमोहन गुप्ता, विज्ञान विशारद सीरौठिया, ब्रजेन्द्र मयंक, वीरेन्द्र त्रिपाठी, मधु गुप्ता, सरोज रस्तोगी, नंदिनी गोस्वामी, कुंती तिवारी, अंजली दुवे, नरेन्द्रमोहन मित्र, मनोज मिश्रा, संजीव खरे, रंजीत खरे, केशव पटेल, अजय बुधौलिया, अरविंद प्रजापति, संदीप अग्रवाल, आशीष मिश्रा, रजनी अग्रवाल, श्रेष्ठा मिश्रा, प्रियंका, पल्लवी, मोनिका, आजरा खान, अनुराधा सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकायें तथा काफी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं गायन, कबड्डी, रंगोली, रिले दौड़, म्यूजिकल चेयर, खो खो, रस्सी कूद, मेंहदी, निबंध आदि के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये।

Leave a comment