कोंच-उरई । राजस्व बढाने के लिये शासन द्वारा दिये गये कड़े निर्देशों के अनुपालन और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बिजली विभाग द्वारा छेड़े गये अभियान में पच्चीस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर ग्रामीण अंचल में चलाये गये अभियान में पकड़े गये कटिया धारकों के खिलाफ हुई है।
एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्रसिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगा कर बिजली विभाग जहां बकाये बिलों की बसूली में लगा है वहीं बिजली चोरी पकडऩे के खिलाफ भी यह अभियान छेड़ा गया है। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला में विभाग के एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह और अवर अभियंता संजय ने विभाग के कर्मियों के साथ कैम्प किया और बिलों को दुरुस्त कर बिलों का भुगतान कराया। इसी दौरान गांवों में गई टीमों ने कटिया डाल कर बिजली चोरी करने के पच्चीस मामले पकड़े जिनके खिलाफ बिजली अधिनियम की धारा 135 तथा 138 (बी) के तहत कैलिया थाने में एफआईआर पंजीकृत कराई है। जिनके खिलाफ मुकदमे लिखे गये हैं उनमें गुलाब कुशवाहा, गोविंददास, किसुनकुमार, चंद्रशेखर, धीरेन्द्रसिंह, हरीप्रकाश, दौलतसिंह, वीरसिंह, हरीसिंह, मुन्ना याज्ञिक, विजयसिंह, देवेन्द्र गिरि, राजपाल, हरगोविंद, देवेन्द्रकुमार, गोपाल गिरि, नंदराम, कुशलपाल सिंह, लक्ष्मण, बालमुकुंद, कुंजविहारी, प्रकाश, चंद्रभान, हरीमोहन, सेवाराम आदि शामिल हैं।






Leave a comment