
उरई । केशव देव तिवारी महाविद्यालय गोहन में डॉ दिनेश चन्द्र द्विवेदी की स्मृति में प्रखर बुद्धि पुरस्कार से अर्चना देवी और बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि अमर उजाला कानपुर के वरिष्ठ संपादक विजय त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सफलता का सार बताया । कहा की यदि विषय का वास्तविक ज्ञान नही है तो विद्यार्थी होने का मतलब व्यर्थ है । उसके लिए डिग्री कागज के टुकड़े के समान है । वह रटने की बजाय विषय को समझे । यह जरूरी नही कि अच्छे अंक लाने वाला भविष्य को ठीक से संवार सके । उन्होने कालेज के विद्यार्थियों के अनुशासित स्वभाव की सराहना की । माधोगढ़ विधायक मूल चन्द्र निरंजन , उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ने विधायार्थियों को प्रेरित करने वाले वाक्य कहे । सुदामा दीक्षित ने अनुशासन को सबसे उपयोगी बताया । प्रखर बुद्धि पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद चच्चू और सचिव डा॰ अंकुर शुक्ला ने कहा कि विदयार्थियों को अपने कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए । परेशानियों का मुक़ाबला करने को तैयार रहना होगा । पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण मुन्नू ने माना कि सफलता सिर्फ समर्पण चाहती है । शशिकान्त द्विवेदी ने कालेज के उत्थान के लिए टीम की सराहना की । इस अवसर पर प्रबन्धक डा ॰ मालती द्विवेदी , समाजसेवी अनिल यादव , अभय भदौरिया , जे पी द्विवेदी ,संजीव गुर्जर , अरविंद चौहान , रामलखन महाराज , आदि मौजूद थे । संचालन राजेश मिश्रा ने किया । सांत्वना पुरस्कार के लिए राजन वर्मा , शिवा तिवारी , मनिंदर कुमार सत्यम तिवारी , अनुज प्रताप सिंह , मोहिनी गुप्ता , शिवानी मिश्रा अंकित पाल और प्रेरणा पुरस्कार के लिए अभय कुमार , शक्ति मिश्रा , कंचन देवी , पूजा वर्मा , दीक्षा दीक्षित , सौम्या यादव , दीपाली त्रिपाठी निकिता राजावत , अंशिका गुप्ता , सिम्मी त्रिपाठी , वैष्णा देवी , आदि को सम्मानित किया गया । ज्योतिर्मय पुरस्कार मिला – स्वाती मिश्रा , मंतसा बानो , खदीजा बेगम , सरूबी यादव , नीलम झा , निवेदिता द्विवेदी , रोशनी देवी , सरिता तिवारी , वैभव तिवारी , मोनिका सेंगर , संगीता देवी , पारुल द्विवेदी , कामना देवी , संध्या कुशवाहा आदि ।







Leave a comment