
कोंच-उरई । सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में जारी तीन दिवसीय बार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं युवा महोत्सव में आज दूसरे दिन जहां विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गईं वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बुंदेलखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय दिवारी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दिवारी कलाकारों द्वारा दी गई।
महाविद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष हूंका की अध्यक्षता, पत्रकार राजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य तथा डॉ. रवीन्द्र कुमार सामी, तरुण निरंजन के बिशिष्टï आतिथ्य में संजोई गईं दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर स्थान अर्जित किये। युवा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक वेला में लोक नृत्य दिवारी की बेहतरीन प्रस्तुति जुझारपुरा गांव की टीम ने दी जिसमें अर्जुन, राजाबेटा, शंकर, रामबाबू, परवेज, रवि, छोटू, मनीष, गोविंद, मोहन, शिवराम, नरेन्द्रसिंह आदि कलाकार रहे। मुख्य वक्ता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सावित्री गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि लक्ष्य सामने रख कर यह परिश्रम किया जाये तो परिणाम सदैव आशातीत ही आते हैं इसलिये जब भी किसी कार्य की शुरुआत करो, पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करो। उन्होंने पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन वृत्त पर भी प्रकाश डाला। इससे पूर्व चंद्रप्रकाश रावत, मनोजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. ब्रजेन्द्र निरंजन, कार्यक्रम प्रभारी पुष्पेन्द्र वर्मा ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। बीटीसी की छात्राओं अंजू यादव, राज प्रजापति, नेहा पटेल, ऋचा वर्मा, भारती यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा बीएड की छात्राओं निशि शुक्ला, शालिनी गौतम, रक्षा अग्रवाल आदि ने स्वागत गीत गाया। इस दौरान डॉ. मोहम्मद सरताज, धर्मेन्द्र निरंजन, हरिशंकर निरंजन, अखिलेश चौहान, दीपांकर गौतम, पुष्पेन्द्र वर्मा, अजय झा, संतोष रायकवार, दिनेशबाबू, कदीम, धीरज बुधौलिया, विवेक श्रीवास्तव, पवन यादव, राजकुमार गुप्ता, भूपसिंह, कल्लू बाल्मीकि, कल्लू कुशवाहा, मस्तक, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
अव्वल रह कर पारितोषिक पाया इन्होंने
सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें अव्वल रहने बालों को पारितोषिक प्रदान किये गये। शॉर्ट पुट में प्रथम शहबाजुद्दीन, द्वितीय भरतजी गुर्जर, तृतीय अरुण यादव रहे। हाई जंप में सामी इंटर कॉलेज की छात्रा कु. अंजनी एवं कोंच बालिका विद्या मंदिर की छात्रा मोहिनी रावत संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय स्थान कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी परिहार तथा तीसरा स्थान सामी की ही हेमलता प्रजापति ने प्राप्त किया। दो किमी मिनी मैराथन दौड़ में बद्रीप्रसाद के छात्र सचिन कुमार को पहला, परशुराम महाविद्यालय के छात्र मोहित कुमार को दूसरा तथा तीसरा स्थान बद्रीप्रसाद के ओंकार पाल ने प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में एसआरपी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही।






Leave a comment