
उरई । ऐट थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में कालपी में तैनात कानूनगो और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए ।
एन टी पी सी के प्लांट के सामने यह हादसा तब हुआ जब कालपी में तैनात कानूनगो गयाप्रसाद (45वर्ष) अपनी पत्नी मायादेवी को बाइक से ऐट ले जा रहे थे और सामने से एक ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी । गयाप्रसाद का मकान उरई के राजेन्द्र नगर मुहल्ले में है । दंपत्ति को चोटें अधिक होने के कारण ऐट में प्रारभिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।







Leave a comment