
उरई। नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष के बसपा प्रत्याशी रईस खान ने आज वार्ड नबरं 6 व 11 तुफैलपुरवा में व्यापक जनसंपर्क किया। जहां मतदाताओं का वही जोश, वही प्यार, अपने प्रत्याशी को देखने और मिलने की ललक देखने को मिली। हर बार की तरह इस बार भी गली- गली लोगों ने गर्मजोशी से रईस खान का स्वागत किया। शहर के हर वर्ग के लोग प्रतिदिन रईस खान के साथ जुड़ते जा रहे हैं। लोगो ने रईस खान को पानी, सड़क, नाली, बिजली एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी रईस खान ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जीतने के बाद आपकी हर समस्या का समाधान होगा। कोई लापरवाही नही बरती जायेगी। वह खुद इसी क्षेत्र से जुड़े हुए है और इन समस्याओं को सुलझाना अच्छी तरह जानते हैं। वहीं लोगों ने रईस खान को भारी समर्थन और मतों से जिताने का विश्वास दिलाया। जनसंपर्क के दौरान बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रामशरण जाटव ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाने और समस्याओं से मुक्त करने का संकल्प रईस खान के द्वारा लिया गया है। इसके तहत शहर को हाईटेक का सिटी बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। हम वायदा नही करते है करके दिखाते है। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से शैलेन्द्र शिरोमणि, मूलशरण कुशवाहा, श्रीपाल अहिरवार, कैलाश राजपूत, हरगोविंद मुखिया, रामऔतार बाबू जी, गिरजा ओमरे, रामप्रकाश यग्गिक, डा. देवेंद्र कुमार, पूरन प्रजापति, गिरीश अवस्थी, नंदराम अनुरागी, अखिलेश गुप्ता, संतोष पाल, कल्लू प्रजापति, अल्ताफ हुसैन, रविन्द्र हरौली, छुन्ना पाल, निर्दोष राजपूत, चंद्रप्रकाश सोनी, बृजेश बाल्मीक, विक्रम बाल्मीक, देवेंद्र पाल सुनील मुखिया, श्रीपत महाराज, नागेश तिवारी, बबलू कुशवाहा, भूरे विश्वकर्मा, अखिलेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कामता वर्मा, आत्माराम फौजी, मनमोहन जाटव,मलखान, संजू श्रीवास्तव, फिरोज, जुबेर, बलराम वर्मा, गुड्डू टायर वाले, रामदुलारे प्रजापति, ओमनाथ राजपूत, जितेंद्र दोहरे, फैयाज खान, फरीद खान, अन्नू राजपूत, सन्नी लाल, देवेंद्र पाल, देवेंद्र राजपूत, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और वार्ड वासी मौजूद रहे।






Leave a comment