
उरई । कालपी में मंगलवार को अलसुबह यमुना सेतु पर ट्रक और लोडर आमने सामने भीड़ जाने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
आज तड़के लोडर टमाटर लाद कर कानपुर जा रहा था । इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे लोडर पर सवार टमाटर व्यापारी शहनवाज़ (20वर्ष) , शरीफ (27वर्ष), रईस ( 24वर्ष ) और सैफ (25वर्ष ) घायल हो गए । चारों कालपी के रहने वाले हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार किया जा रहा है ।







Leave a comment