कालपी-उरई । पालिका चुनाव के निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने तथा बूथों का निरीक्षण करने कालपी आए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर  जोन अविनाश चंद्रा  ने कहा कि इस चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए तथा इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ठक्कर बाबा इंटर कालेज कालपी में आयोजित बैठक में एडीजी कानपुर जोन ने कहा कि हम सब एक है तथा अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी सभी को है।अपराध रोकने में जो पुलिस का सहयोग करेगा  उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने यातायात के बारे में कहा कि हत्याओं से छह गुना मृत्यु एक्सीडेंटों से हो रही है। इसलिए गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग, शराब पीने, हाई स्पीड आदि से दूर रहना चाहिए। उन्होंने जनता से खुले मन से स्वतंत्र मतदान की अपील की। आर्यकन्या इंटर कालेज कालपी में बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का एक लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कक्षा सात की छात्रा अनामिका को 19 का पहाड़ा सुनाने पर 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। उक्त अवसर पर एसपी जालौन अमरेन्द्र प्रसाद ने कि इस देश का बचपन मोबाइल छीन रहे है। इसलिए बच्चों को मैदान में निकालकर खेलना और दोस्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नुसरत जहां ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीओ कालपी सुबोध गौतम, कोतवाल संजय गुप्ता आदि व पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Leave a comment