
उरई। नगर पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी दिलीप दुबे ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा शहर के गणमान्य मतदाताओं के साथ वार्ड नंबर 21 राजेन्द्र नगर, 24 पटेल नगर, तीन राजेन्द्र नगर में सभासद प्रत्याशी उमेश तिवारी, श्रीमती रेखा निरंजन एवं श्रीमती शीक देवी के साथ अंबेडकर चौराहे के पास विनोद टायर की दुकान पर एकत्रित हुए जहां से कई सैकड़ा समर्थकों के साथ मोहल्लों का भ्रमण किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दिलीप दुबे ने कहा कि आपकी सेवा में हरपल तत्पर रहूगा रही बात नगर के विकास की उरई में बिजली, पानी, सड़क, प्रकाश की प्रत्येक गली कूच में व्यवस्था की जाएगी। नगर में विकास प्राधिकरण के अंतर्गत विकास का माडल बनेगा और नगर की सुख सुविधाएं जैसे सुरक्षा और विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान आज भाजपा विधायक गौरीशंकर, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा प्रत्याशी दिलीप दुबे के साथ बीरेन्द्र मिश्रा, किशोरीलाल राजपूत, भगवतीशरण शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, इंद्रराज गुर्जर, विनोद गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह, रविकांत द्विवेदी, अखिलेश रूसिया, अमित निरंजन, इंद्रराज गुर्जर, विनोद गुर्जर, नागेन्द्र गुप्ता, बंटी भदौरिया, अजय निरंजन, बीरेन्द्र निरंजन, रामेन्द्र सिंह बनाजी, काशी कोरी, माता प्रसाद वर्मा, संजय रेजा, शंकर सिंह कुशवाहा, कृपाराम बाल्मीकि, अवध शर्मा, राजेन्द्र बाल्मीकि, भागचंद्र प्रजापति, पवन सुहाने, संतकुमार गुप्ता, हरिशचंद्र प्रजापति, बाबा बालक दास पाल जिला पंचायत सदस्य, राघवेन्द्र दोहरे, रामू निरंजन, नीलम सोनी, सत्यनारायण सोनी, चंद्रशेखर राठौर, राघवेन्द्र दोहरे आदि ने घर-घर जाकर वोट मांगे।






Leave a comment