कालपी-उरई । नगर पालिका परिषद कालपी से कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गुडिया देवी चुनावी कार्यालय का पार्टी के प्रदेश व झांसी मंडल कोआर्डीनेटर मकसूद अंसारी व वरिष्ठ नेता देवेन्द्रनाथ शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

उक्त अवसर पर कांग्रेस पार्टी के द्वय नेताओं ने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता कमर कस ले और जमकर मेहनत कर जनता से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी का सहयोग करे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सरसेला ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी गुडि़या सोनकर को नगर की जनता का जमकर सहयोग मिल रहा है। पार्टीजन सहयोग करे और पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग सुनिश्चत करे। इसके उपरांत उक्त नेताओं की अगुवाई में पार्टी जुलूस में नगर के मुख्य बाजार का ढोल नगाड़ों गाजे बाजे के साथ भ्रमण किया और फुलपावर चौराहे तक पहुंचा तथा नता जनार्दन से प्रत्याशी के देवर संजय सोनकर ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी को नगर की जनता का अच्छा समर्थन मिलने के संकेत है। इस अवरसर पर पार्टी के जिला मुख्यालय के नेता रेहान सिद्दीकी, अशोक द्विवेदी, इलियास ठेकेदार, साविर नेता, जब्बार राईन, महमूद, भीषम बाबू, बबुल श्रीवास्तव, यूनिस रहमानी, इस्लाम अंसारी समेत तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हिस्सा लिया।

Leave a comment