उरई। कोंच में कैलिया बाईपास के नजदीक एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। इसके साथ ही युवक का हाथ भी कटा हुआ है। मृतक पुलिस मुखबिर बताया जा रहा है। उसकी हत्या क्यों हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और हत्या का कारण जानने के लिए छानबीन शुरु कर दी।

शुक्रवार को जनपद जालौन के कोंच थानान्तर्गत कैलिया बाईपास के नजदीक खेत में स्थानीय लोगों ने एक युवक की सिर कटी लाश देखी। इतना ही नहीं युवक का एक हाथ भी गायब था। यह देख वहां हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराते हुए पूछतांछ की। इसके बाद मृतक की गायब गर्दन और हाथ को तलाशा गया। पुलिस ने खोजबीन करते हुए उक्त मृतक की गर्दन को ईदगाह के पीछे झाड़ियों में देखा और हाथ को भी कुछ दूरी। गर्दन और हाथ समेत मृतक को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।

मृतक की शिनाख्त भूरे उर्फ भुर्री पुत्र मूसा कसाई निवासी आराजी लेन कोंच के रुप में की गई है। उसकी हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका। जिस निर्मम तरीके से मृतक की हत्या की गई उससे यह मामला आशनाई या गहरी रंजिश की ओर इशारा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई की मानें तो वह पुलिस का मुखबिर था। वह कल यानी गुरुवार की शाम को घर से निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो आज उसे तलाशा जा रहा था। तभी उन्हें भाई का शव मिलने की जानकारी हुई।

Leave a comment