उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में खेतों की जुताई करते समय ऊपर से निकली एचटी लाइन अचानक टूट कर गिर जाने से ट्रैक्टर की छतरी में आग लग गई। गनीमत यह रही कि लाइन टूटते ही लाइट चली गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

उक्त थाना क्षेत्र के बम्हौरा में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन गिर पड़ी जिससे ट्रैक्टर की छतरी में आग लग गई। देवेंद्र सिंह प्लास्टिक की चप्पल पहने थे। इसलिए उन पर करंट का तत्काल कोई असर नही हुआ। इस बीच लाइट भी चली गई जिससे उनकी जान बच गई।

Leave a comment

Recent posts