
उरई। स्वतंत्र प्रत्याशी अनिल बहुगुणा की लोगों के दिलों में उतर जाने वाली जन संपर्क शैली सभी प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर भारी पड़ रही है।
शुक्रवार को उनकी अनूठी शैली का करिश्मा वे जहां गये वहां देखने को मिला। बंबी रोड पर जन संपर्क के दौरान वृक्षारोपण करके लोगों को सकारात्मक संदेश देने का उनका तरीका एकदम अभिनव था। जिसने लोगों पर भारी असर किया।

इसके बाद चांद मोबाइल सेंटर पर उनके स्वागत में भी उनकी एक अलग ही छाप दिखाई दी। मुसलिम समाज के लोग बड़ी तादाद में इस दौरान एकत्रित थे। व्यापारियों का भी भारी जमावड़ा इस अवसर पर रहा।
इसके बाद राजमार्ग पर दिशा दर्शन कोचिंग सेंटर में उनका स्वागत किया गया। शहर के इस प्रमुख कोचिंग सेंटर में उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नई पीढ़ी को भी सम्मोहित कर लेने की कला का बेजोड़ प्रदर्शन किया। उनके कारवां में चल रहे उनके समर्थकों का उनकी जनसंपर्क शैली की कामयाबी पर उत्साह देखते ही बन रहा था।






Leave a comment