उरई। रामपुरा में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मतदान के ठीक पहले वोट के बदले नोट योजना चलाने की रूपरेखा तैयार कर रखी है। इसकी भनक प्रशासन को भी लगी है। इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
जनपद में नगर निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा हाॅट रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बन गया है। यहां के चुनाव में प्रत्याशियों ने इस हद तक नाक के सवाल को चढ़ा लिया है कि वे कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार हैं।
एक निर्दलीय प्रत्याशी ने इसी इरादे के तहत लाखों रुपयों का इंतजाम वोटरों को नगद वितरण के लिए किया है। प्रत्याशी वैसे तो मुख्य मुकाबले में कहीं नही ठहर रहा लेकिन उसे यकीन है कि इस हथकंडे को आजमाने के बाद वह अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ देगा। अगर ऐसा न भी कर पाया तो मुख्य मुकाबले में सबसे आगे चल रहे जिस प्रतिद्वंदी से उसे सबसे ज्यादा गुरेज है उसका तो खेल वह बिगाड़ ही देगा। इसी विश्वास में उसने अपने जोश को घर फूंक तमाशा देखने तक पहुंचा दिया है।
कई अन्य प्रत्याशियों ने भी इस तरह की चर्चाओं की पुष्टि की है और वे चैकसी कर रहे है कि ऐसा न हो पाये। उधर अधिकारियों ने भी उनके कानों तक चर्चा पहुंचने के बाद चैकसी बढ़ा दी है। तांकि सुसाइड बम बने निर्दल प्रत्याशी के इरादे को कामयाब न होने दें।

Leave a comment