कोंच-उरई । राजस्व बसूली में तेजी लाने और कटिया डाल कर बिजली चोरी करने बालों के खिलाफ जारी विद्युत विभाग के अभियान का फोकस फिलहाल ग्रामीण अंचलों की ओर है। विभागीय अधिकारी खुद इस अभियान की कमान संभाले हैं। आज नदीगांव क्षेत्र के कई गांवों में घूमी बिजली विभाग की टीम ने डेढ दर्जन लोगों को कनेक्शन कटे होने के बाबजूद तथा कटिया डाल कर बिजली चोरी करते मौके पर पकड़ा और उनके विरुद्घ नदीगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

जितनी बिजली उपभ्ज्ञोग की जा रही है उसके सापेक्ष बिलों की काफी कम अदायगी से घट रहे बिजली राजस्व की सख्ती से बसूली करने के ऊपर से मिले निर्देशों के अनुपालन में आज एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह के निर्देश और अवर अभियंता संजय की अगुवाई में चलाये गये अभियान के तहत टीम नदीगांव क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची जहां कमोवेश डेढ दर्जन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये। एसडीओ ने इन सभी लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं में एफआईआर नदीगांव थाने में दर्ज कराई है। एसडीओ के मुताबिक हरिदास, मिथलेश कुमार, रतनसिंह, बहादुर सिंह, रामेश्वर, सुनू, सुरेश, रामरूप, विजयसिंह, ब्रजविहारी, मुन्नालाल सभी निवासी ग्राम बसीठ, लालसिंह, नारायणदास निवासीगण ग्राम राजीपुरा, लाखनसिंह, रघुराजसिंह, प्रह्लाद निवासीगण ग्राम डोंगरपुरा आदि के संयोजन बिलों की अदेयता की स्थिति में काटे गये थे लेकिन उन्होंने बिलों का भुगतान किये बिना अबैध रूप से संयोजन जोड़ कर बिजली का उपभोग करना शुरू कर दिया था। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 (बी) में मुकदमा लिखाया गया है। अच्छेलाल और परमलाल निवासीगण रूपपुरा अबैध रूप से कटिया डज्ञल कर खेतों में सिंचाई करते पाये गये। इनके विरुद्घ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

Leave a comment

Recent posts