कालपी-उरई । नगर पालिका परिषद कालपी से अध्यक्ष पद से कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गुड़िया सोनकर के चुनाव की बागडोर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सरसेला तथा पार्टी के झांसी मंडल कोआर्डीनेटर मकसूद अंसारी द्वारा संभाल लेने से कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति सुदृढ होने के संकेत है।

कांगे्रसपार्टी के हैबीवेट नेता तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सरसेला तथा झांसी मंडल कोआर्डीनेटर मकसूद अंसारी ने प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस की ओर निहार रही है क्योंकि अन्य दलों ने प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया है।

उक्त द्वय नेताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद कालपी में लंबे समय से कभी भाजपा तो कभी बसपा के अध्यक्ष निर्वाचित होते आए है और उन पालिकाध्यक्षों द्वारा कराये गए विकास कार्य किसी से छिपे नही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने पार्टी प्रत्याशी के हाथ मजबूत किए तो शहर में विकास कार्यो की झड़ी लगा दी जाएगी। पार्टी प्रत्याशी गुड़िया सोनकर तथा संजय सोनकर की अगुवाई में आज तमाम समर्थकों ने शहर के बडे़ बाजार टरननगंज, रावगंज, इंदिरानगर में जमकर संपर्क किया। गुड़िया सोनकर के मृदृल और सौम्य स्वभाव के मद्दे नजर उन्हें व्यापक जन सहयोग मिलने से हाथ के पंजे को मजबूती मिल रही है। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के काफिले के साथ हैवीबेट समाज सेवी दिव्य गोपाल श्रीवास्तव, भीषम बाबू कोष्ठा, रसीद समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

फोटो परिचय- जनसंपर्क

Leave a comment

Recent posts