कालपी-उरई । कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गुड़िया सोनकर के समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज भीषम बाबू कोष्ठा के नेतृत्व में इंदिरा नगर, आलमपुर, रामचबूतरा आदि मेें जमकर चुनाव प्रचार किया।

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आज भीषम बाबू कोष्ठा, संजय सोनकर, रसीद अहमद आदि के साथ सैकडों समर्थकों ने मोहल्लों में घर-घर जाकर वोट मांगे। प्रत्याशी के देवर संजय सोनकर ने मतदाताओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया तथा लोग हमारा साथ दे और यदि आप लोगों के सहयोग से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती है तो विकास से जनता को भरपूर कर दिया जाएगा। प्रत्याशी समर्थक बबुल श्रीवास्तव ने कहा कि कल पार्टी प्रत्याशी गुड़िया सोनकर के पक्ष में जिले तथा क्षेत्रीय कांग्रेसी नेता शहर में रोड शो निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करेगे। उन्होंने शहर के कोष्ठा एवं मुस्लिम समाजों के अन्य जातियों का उचित समर्थन पार्टी प्रत्याशी को मिल रहा है जो कांग्रेस जनों के लिए सुखद संकेत है।

 

Leave a comment