जालौन-उरई । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं 25 सभासदों को चुनने के लिए 22 नवंबर को 44 हजार 676 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नगर में 59 बूथों की स्थापना की गई है। जिनमें से 31 बूथों को अतिसंवेदनशील एवं 6 बूथों को संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है।
22 नवंबर 2017 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। नगर निकाय चुनाव की नवीन मतदाता सूची में 44 हजार 676 मतदाता पंजीकृत हैं। जो निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने नगर में बने 59 बूथों को श्रेणीबद्ध किया है। जिनमें से 31 बूथों को अतिसंवेदनशील, 6 संवेदनशील एवं 22 बूथों को सामान्य श्रेणी में घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंजताम किए गए हैं। तहसीलदार जितेंद्र पाल सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमा शर्मा ने बताया कि छत्रसाल इंटर काॅलेज के 6, कन्या प्राइमरी पाठशाला तोपखाना, डाॅ. अंबेडकर हाईस्कूल के 6, कस्तूरबा बालिका इंटर काॅलेज के 7, जिला परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुरली मनोहर के 2, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के 3, कन्या जूनियर हाईस्कूल मुरली मनोहर के 2, जूनियर हाईस्कूल मुरलीमनोहर के 2, केंद्रीय बालिका प्राथमिक विद्यालय मुरली मनोहर के 2 बूथों को अतिसंवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है। नगर के डाॅ. अंबेडकर इंटर काॅलेज के 3, प्राइमरी पाठशाला हरीपुरा के 3 बूथों को संवेदनशील बूथ माना गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगीं नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आचार संहिता का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज
कोंच(जालौन)। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली में आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हुआ है मिली जानकारी में कोंच नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे एआईएमआई एम पार्टी प्रत्याशी सन्तराम सदपुरा के विरुध्द आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में धारा 171ग 37 व 188 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा लिखा गया है आरोप है कि पार्टी प्रत्याशी सन्तराम परमीशन के बाद अपने प्रचार वाहन में एक से अधिक लाऊड स्पीकर लगा कर एलाउंस करवा रहे थे जिसमे वाहन चालक रशीद अंसारी एलाउंसर राजू अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave a comment

Recent posts