जालौन-उरई । नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी शशांक सिंह उर्फ सोनू चौहान का जुलूस रविवार को लक्ष्मी गेस्ट से शुरू होकर तहसील रोड, देवनगर चैराहा, कोतवाली रोड, से कांजी हाउस से बस स्टैंड, झंडा चैराहा, सब्जी मंडी से बस स्टैंड होकर पुनः गेस्ट हाउस में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ लोगाों से नगर के विकास का वादा कर उन्हें वोट देने की अपील की। इस मौके पर राजा सिंह सेंगर गधेला, शशिकांत द्विवेदी, प्रेमबिहारी, अशफाक खान, वाहिद खान, नूरूल मंसूरी, हरीशंकर गुप्ता, विपिन पटेल, विश्वजीत सिंह चैहान, मिस्टर भिटारा, रघुवीर कुशवाहा, समरजीत सिंह गुर्जर, सुरेश सोनी, मीनू सेंगर सहित सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।






Leave a comment