सिरसा कलार-उरई ।

थाना क्षेत्र के ग्राम जहटौली में शुक्रवार की रात  सुबोध पुत्र रामदास गुप्ता के किराने की दुकान में पीछे से बदमाशों ने  दीवार तोड़ दी। दीवार टूटने की आहट से मुहल्ले वाले जग गए । टार्च से देखा गया तो दो लोग दीवार तोड़ते नजर आए । मुहल्ले वाले ने शोर मचाया जिससे चोर भाग गए । फिलहाल दुकान के अंदर भरा लाखो का सामान बच गया ।

Leave a comment