सिरसाकलार .उरई ।

 

थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास में शिव शंकर चौधरी पुत्र ओछेलाल चौधरी के घर में शनिवार को  शाम आग लग जाने से उनकी पूरी ग्रहस्थी खाक हो गयी। हादसे के समय  परिवार के सारे सदस्य किसी काम से उरई गए थे धर में और घर में कोई  मौजूद नही था ।  धुंआ देख मुहल्ले वाल एकत्र हो गए ओर सभी ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की ।

सूचना मिलने पर शिव शंकर आनन फानन उरई से वापस आई तब तक सर्वनाश हो चुका था । शिव शंकर ने बताया कि बुबाई के लिए 10 कुंतल गेहू ओर  10 बोरी डी ए पी खाद कर्जा लेकर रखी थी । सारा सामान आग की भेंट चढ़ जाने से बुआई की समस्या पड़ा हो गई है ।

आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नही चल पाया है ।

 

Leave a comment

Recent posts