उरई। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में इनमें पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जबकि वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रार्थना पत्र पर कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की है।







Leave a comment