उरई। झलकारी बाई पार्क में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ भी निकाली गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी उद्बोधन भी सुना। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। भारत के गांवों से लेकर वैश्विक स्तर तक विकास की नई संभावनाएं सामने आई हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित तथा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।







Leave a comment