जालौन। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शनिवार को सिटी कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपाइयों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व चेयरमैन मानसिंह वर्मा ने की। इस दौरान वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इनमें यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अल्ताफ खान, छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिब मंसूरी तथा छात्रसभा के प्रदेश सचिव दीपक पाथरे शामिल रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

सभा में नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, गजराज कुशवाहा, हरिसिंह यादव, संतराम कुशवाहा, महेश शिरोमणि, गुलाब सिंह जाटव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दशरथ पाल, सुरेश राव डेंगरे, इकबाल मंसूरी, मंगल सिंह यादव, कल्लू महाराज उरगांव, चंद्रपाल वर्मा, रमाकांत निरंजन, सरताज वारसी, इमरान अंसारी, सोनू मंसूरी, महाते यादव, नरसिंह यादव, कफील कुरैशी, नफीस सिद्दीकी, सोमिल याज्ञिक, अजमेर यादव, राकेश सिंह, शिवसिंह दोहरे, रामपाल यादव, शकील खान, मु. जुबैर, अफसार, भरत वर्मा, अनीस अहमद, पुष्पेन्द्र दूरवार, मो. इसरार, प्रदीप याज्ञिक, इमरान मंसूरी, लल्लन श्रीवास्तव, जाकिर सिद्दीकी, विधानसभा उपाध्यक्ष राजू यादव, अक्षत चंसौलिया, इनायत सिद्दीकी, निहाल भाई, अरविंद राठौर, अकरम खान और दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply