
उरई । समाजसेवी विकास बाबा अपने एक सैकड़ा से अधिक लोगो के साथ रविवार को ग़ांधी इंटर कालेज मैदान में भाजपा का दामन थाम लिया । उनको डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने माला पहनाकर अपने पार्टी में जोड़ लिया वही विकास बाबा ने बताया है कि भाजपा विकास कराना चाहती ओर पार्टी की विचार धारा भी अच्छी है जिस कारण भाजपा में शामिल हुए है। इस दौरान रईस खान, दिलीप, रामजी श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, लल्ला सेंगर, असलम खान,गोपालजी, रवि चौहान, उपेन्द्र यादव, उमंग सेंगर समेत तमाम लोग मौजूद रहे






Leave a comment