उरई। जनपद की 4 नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में शाम 5 बजे तक 63.93 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 5 बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी थीं इसलिए मतदान के प्रतिशत की अंतिम गणना के लिए और वक्त लग सकता है।
जिला मुख्यालय की उरई नगर पालिका के लिए मतदान अपेक्षाकृत ठंडा रहा। यहां केवल 55 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जबकि सर्वाधिक मतदान कदौरा नगर पंचायत में 71.72 प्रतिशत हुआ।
कालपी नगर पालिका परिषद के लिए 5 बजे तक 62.50 प्रतिशत लोगों ने, जालौन नगर पालिका परिषद के लिए 58 प्रतिशत लोगों ने और कोंच नगर पालिका परिषद के लिए 58.50 प्रतिशत लोगों ने मत प्रयोग किया।
नगर पंचायतों में कोटरा में 66 प्रतिशत, नदीगांव में 70.60 प्रतिशत माधौगढ़ में 68 प्रतिशत, रामपुरा में 62 प्रतिशत और ऊमरी में 67 प्रतिशत लोगों ने मत प्रयोग किया। पूरे जिले में औसत मतदान 63.93 प्रतिशत रहा।
सुबह से शाम तक मतगणना की स्थिति
सुबह 9.30 बजे
उरई- 11 प्रतिशत
कालपी- 11 प्रतिशत
जालौन- 13.50 प्रतिशत
कोंच- 11.50 प्रतिशत
कदौरा- 9.70 प्रतिशत
कोटरा- 13.52 प्रतिशत
नदीगांव- 13.50 प्रतिशत
माधौगढ़- 14.50 प्रतिशत
रामपुरा- 7.50 प्रतिशत
ऊमरी- 6 प्रतिशत
समय 11.30 बजे
उरई- 24.21 प्रतिशत
कालपी- 25.00 प्रतिशत
जालौन- 23.50 प्रतिशत
कोंच- 24.50 प्रतिशत
कदौरा- 24.68 प्रतिशत
कोटरा- 32.00 प्रतिशत
नदीगांव- 33.56 प्रतिशत
माधौगढ़- 24.00 प्रतिशत
रामपुरा- 18.00 प्रतिशत
ऊमरी- 22.00 प्रतिशत
दोपहर 1.30 बजे
उरई- 36.21 प्रतिशत
कालपी- 37.00 प्रतिशत
जालौन- 40.50 प्रतिशत
कोंच- 38.00 प्रतिशत
कदौरा- 43.80 प्रतिशत
कोटरा- 51.00 प्रतिशत
नदीगांव- 52.50 प्रतिशत
माधौगढ़- 39.00 प्रतिशत
रामपुरा- 37.50 प्रतिशत
ऊमरी- 39.00 प्रतिशत
शाम 3.30 बजे
उरई- 49.67 प्रतिशत
कालपी- 55.50 प्रतिशत
जालौन- 55.03 प्रतिशत
कोंच- 55.00 प्रतिशत
कदौरा- 63.40 प्रतिशत
कोटरा- 64.00 प्रतिशत
नदीगांव- 66.80 प्रतिशत
माधौगढ़- 56.50 प्रतिशत
रामपुरा- 52.00 प्रतिशत
ऊमरी- 59.50 प्रतिशत

Leave a comment