उरई । जालौन जिले में अंतिम मतदान का प्रतिशत 65.86 रहा जिससे चुनावी मोर्चा सम्हालने वाले अधिकारियों की वांछे खिल गई । उस पर भी पूरी तरह शांतिपूर्ण मतदान अधिकारियों के लिए सोने में सुहागा साबित हुआ ।

शाम 6 बजे मतगणना का प्रतिशत अंतिम रूप से जारी किया गया जिसके मुताबिक उरई में 57.07 , कालपी में 62.67 , जालौन में 62.16 , कोंच में 69.15 मतदान हुआ ।

नगर पंचायतों में कदौरा में 71.54, कोटरा में 66.85 ,नदीगांव में 70.60 , माधौगढ़ में 66.68 ,रामपुरा में 62.60  और ऊमरी में 69.30 प्रतिशत ने मत प्रयोग किया ।

Leave a comment