उरई। गुरुवार को विभागीय कलर दिवस मनाते हुए पुलिस कार्यालय परिसर में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ पुलिस के झंडे को सलामी दी।

पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि 1952 में आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने पुलिस व पीएसी को अलग पहचान के लिए दो कलर वाले झंडे को सौंपा था। जिसमें ऊपर लाल रंग और नीचे नीला रंग रहता है।

उन्होंने कहा कि यह झंडा विभाग की आन-बान-शान का प्रतीक है। पुलिस की चाहे जितनी आलोचना की जाये लेकिन आज भी सुरक्षा के लिए लोग पुलिस पर भरोसा करते हैं। जिस इलाके में अपराध बढ़ते हैं वहां इसीलिए जनता थाना व पुलिस चैकी खोलने की मांग करती है।

उन्होंने लोगों की हिफाजत करने के लिए कर्तव्य की बलिवेदी पर शहादत देने वाले विभाग के साथियों को भी इस अवसर पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिस का गौरव बढ़ाने के लिए सभी सहयोगियों से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों को लोगों का भरपूर सम्मान मिलता है। जो कि दुनियां की किसी भी सम्पदा से ज्यादा मूल्यवान है।

Leave a Reply

Recent posts