उरई। कालपी में मतदान के मोहल्लावार आंकलन में भाजपाइयों को बेचैन करने वाले आंकड़े सामने आये हैं। जहां एक ओर भाजपा के प्रभाव क्षेत्र के मोहल्लों में मतदान फीका रहा वहीं अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्डों में जमकर मतदान हुआ। टरननगंज वार्ड में सबसे कम मात्र 38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कालपी में 25 वार्डों में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान मिर्जा मंडी वार्ड में देखा गया। जहां 1174 मतदाताओं में से 934 (80 प्रतिशत) वाटरों ने मत प्रयोग किया। दमदमा में मतदाताओं की संख्या 1439 थी जिनमें से 1076 (74 प्रतिशत) ने वोट डाले। रावगंज में 1463 मतदाताओं में 902 (61 फीसदी) मतदाताओं ने, मनीगंज में 1665 में से 1062 (60फीसदी) मतदाताओं ने मत प्रयोग किया।

उधर गणेश गंज में 1530 मतदाताओं में 1080 मतदाता ही वोट डालने पहुंचे। इसी तरह इंदिरा नगर में 1705 मतदाताओं में 935, निकासा रामचबूतरा में 1904 मतदाताओं में 1010 ने, हरीगंज में 1722 मतदाताओं में 977 ने आलमपुर में 2083 मतदाताओं में 1188 ने, महमूदपुरा में 1561 मतदाताओं में 966 ने, रामचबूतरा प्रथम में 1428 मतदाताओं में 1033 ने, राजघाट में 1615 मतदाताओं में 1108 ने, अदल सराय में 1747 मतदाताओं में 1117 ने, रामचबूतरा राजेपुरा में 1900 मतदाताओं में 1135 ने, सदर बाजार में 1377 में 1082 ने, रामचबूतरा रामबाग में 1448 में 918 ने, भटटीपुरा में 1902 में 1176 ने, हैदरीपुरा में 1543 में 1179 ने, उदनपुरा दीवान औलिया में 1543 में 1179 ने, हरीगंज बजरिया में 1758 में 1274 ने और रामचबूतरा नई बस्ती में 62 फीसदी मतदाताओं ने मत प्रयोग किया।

 

 

 

Leave a comment